(१)
पेड़ के कोटर में
निर्मित नीड़।
(२)
नदिया बहे
बूंद बूंद पानी ले
अस्तित्त्व थामे।
(३)
जीवन सारा
खिले चेहरों पर
खेल तमाशा।
(४)
दादी की गोद
ममता भरा स्पर्श
प्यारा बचपन।
(५)
पग रखना
संभल संभल के
जीवन पथ।
(६)
बोझ उठातीं
अनवरत चले
सांसे निश्छल।



माँग सिन्दूरी